9 अक्टूबर 2017 - 02:55
आले सऊद रूस से बुलाऐंगे नाचने वालियाँ।

सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार हो रहा है, कि इस तरह किसी दूसरे देश से यहां नाचने वाली आ रही है। रूसी रिपोर्ट्स का कहना है की यह यात्रा जल्द ही होगी।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूस की स्पोर्ट्स नेक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूसी सरकार ने ऐलान किया है कि हमारे देश से नाचने वालियाँ सऊदी अरब जाएंगी। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के बादशाह मलिक सलमान पहले सऊदी बादशाह हैं जिन्होंने रूस का दौरा किया। जहां वह शाही आन बान के साथ 1000 लोग लेकर पहुंचे तो रूसियों ने भी खुले दिल से उनका स्वागत किया। एवं इस दौरे में दोनों देशों में संस्कृति के अलावा कुछ और क़रार किए गए जिसमें इस वक्त मास्को एवं उस देश में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम में रूसी नाचने वालियों का आना है जो सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार हो रहा है, कि इस तरह किसी दूसरे देश से यहां नाचने वाली आ रही है। रूसी रिपोर्ट्स का कहना है की यह यात्रा जल्द ही होगी।